मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाए | Best Way to Decrease Your Body Weight Using Ayurveda Techniques

अगर आप मोटापे से मुकते चाहते हो तो हमारे इस Article को पूरा पड़े हमने इस में कई आयुर्वेदिक उपाए  बताये है जो के आपका मोटापा और वजन काम करने में करमंद है | 

आयुर्वेद का मानना है कि कफ दोष वाले लोग वजन बढ़ने की अधिक संभावना रखते हैं। वजन घटाने में आयुर्वेद काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है|


मोटापा एक ऐसी समस्‍या है जो आज न सिर्फ बड़ों को बल्‍कि बच्‍चों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। है। इससे कई प्रकार की बीमरियों को जन्‍म मिलता है, जिससे जल्‍दी छुटकारा पाना मुश्‍किल होता है। मोटापा घटाने के लिए लोग नई-नई डाइट आजमाने के साथ जिम में खूब वर्कआउट भी करते हैं। कई लोग इसे कंट्रोल कर ले जाते हैं, मगर बहुत से लोगों को इससे फर्क महसूस नहीं दिखाई देता।


लेकिन आयुर्वेदिक उपचार अपनाकर आप मोटापे से काफी कुछ तक हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इसमें दोष का कॉन्‍सेप्‍ट लागू होता। हमारे शरीर में तीन प्रकार के दोष हैं: वात (पवन), पित्त (अग्नि) और कफ (पृथ्वी)। ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति का अपना अलग दोष होता है, जो उनके वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। आयुर्वेद का मानना है कि कफ दोष वाले लोग वजन बढ़ने की अधिक संभावना रखते हैं। उनका मेटाबॉलिज्‍म काफी धीमा, ऑयली, स्‍मूथ और मुलायल होता है। अत्‍यधिक वजन को कंट्रोल करने में आयुर्वेद में अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। अब आइए जानते हैं आयुर्वेद वजन घटाने में किस तरह से मदद कर सकता है...

1. इन मसालों से कम कीजिए अपना वजन
(i) त्रिफला:


त्रिफला एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसमें शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने की क्षमता होती है। यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। आप त्रिफला पाउडर को रात के खाने के दो घंटे पहले और नाश्ते के आधे घंटे बाद गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

त्रिफला के अन्य लाभ :
1.रात को सोते वक्त 5 ग्राम (एक चम्मच भर) त्रिफला चूर्ण हल्के गर्म दूध अथवा गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होती है।
2.त्रिफला व ईसबगोल की भूसी दो चम्मच मिलाकर शाम को गुनगुने पानी से लें इससे कब्ज दूर होती है।
3.इसके सेवन से नेत्रज्योति में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है।

(ii) काली मिर्च:


काली मिर्च में मौजूद यौगिक पिपेराइन वजन घटाने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एडिपोजेनेसिस (शरीर में वसा कोशिकाओं के निर्माण) की प्रक्रिया में बाधा डालता है। आप एक गिलास नींबू,शहद और पानी में एक चुटकी काली मिर्च मिला सकते हैं।

(iii) अदरक: 


अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक में मौजूद 6-जिंजरोल, शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे वसा को जलाने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें एंटीओबेसिटी गुण होते हैं, जिसका अर्थ है कि यह शरीर में वसा के गठन को रोकता है।

3. गर्म पानी पिएं:


आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जागने के बाद गर्म पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है|गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान सकता है, जो चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है। बेहतर चयापचय पूरे दिन में अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। इसलिए हो सके तो पूरे दिन गर्म पानी का सेवन करें।